UP Tarbandi Yojana 2025 : किसानों के लिए सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाओ को चलाया जाता है, जिसमे से एक योजना यूपी तारबंदी योजना है। इस योजना के तहत आवारा पशुओ को खेतों की फसलों को बर्बाद होने से बचानें के लिए किसानों को अपने खेतों के चारों ओर कांटे वाले तार लगाने के लिए तारबंदी योजना के तहत 60 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जाती हैं। लेकिन अब सरकार के द्वारा जानवरो से फसलों को बचाने के लिए UP Tarbandi Yojana 2025 को चलाया जाता है।
अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है तो आप इस योजना का लाभ ले सकते है। इस तार की खासियत है कि इसमें कांटे नहीं होते, लेकिन 12 वोल्ट का करंट जरूर दौड़ता है। जिससे आवारा पशुओं को फसलों तक पहुंचने से रोका जा सकता है। हम आपको लेख के माध्यम से आपको यूपी तारबंदी योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी को देने वाले हैं। इस योजना के लिए क्या पात्रता है और क्या दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। यह जानकारी आपको हम देने वाले है।
UP Tarbandi Yojana 2025 Overview
योजना का नाम | UP Tarbandi Yojana 2025 |
---|---|
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
उद्देश्य | आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा हेतु खेतों के चारों ओर तारबंदी करना |
सब्सिडी | 60% सरकार द्वारा, 40% किसान को देना होगा |
विशेषता | 12 वोल्ट करंट प्रवाहित तार, कांटे नहीं होते |
UP Tarbandi Yojana 2025 क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के किसानों की फसल को सुरक्षित रखने के लिए UP Tarbandi Yojana 2025 को शुरू किया है, इस योजना के जरिए किसानों को खेत के चारों तरफ सोलर प्लेट से चलने वाले तार को लगाया जाता है, जिससे 12 वोल्ट का करंट को दौड़ाया जाता है। जिससे आवारा पशुओ को फसलों तक पहुचाने तक रोका जाता है। जिससे फसल का कोई नुकसान न हो। इस योजना की खास बात यह है कि सरकार के द्वारा 60% का खर्चा स्वयं उठाया जाता है, किसान को 40% का अनुदान खुद ही देना पड़ता है। आप इस योजना में अपना ऑनलाइन माध्यम से द्वारा आवेदन कर सकते है। जिसकी प्रक्रिया को ने आगे बताया है।
UP Tarbandi Yojana 2025 पात्रता
अगर आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाइये तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते हो।
- यूपी तारबंदी योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के स्थाई निवासी को ही प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए किस की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक किसान के पास खेती करनी हेतु योग्य भूमि होना आवश्यक है।
- UP Tarbandi Yojana 2025 का लाभ उत्तर प्रदेश राज्य के किसानों को ही प्रदान किया जाएगा।
- ध्यान रखें कि इस योजना का लाभ आयुर्वेदिक में पहले कभी भी न लिया हो।
UP Tarbandi Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज
इस योजना में आवेदन करने केलिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- खसरा खतौनी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिजली बिल की रसीद
- खेती से संबंधित संपूर्ण दस्तावेज
UP Tarbandi Yojana 2025 आवेदन करने की प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने केलिए आपको आवेदन करना पड़ेगा। उसके लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Step 1] : यूपी तारबंदी योजना में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Step 2] : इसके बाद टोकन जनरेट के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3] : इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा।
Step 4] : इस आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर के भरना है।
Step 5] : इसके बाद आपको टोकन जनरेट के विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 6] : इसके बाद आपका एक टोकन जनरेट हो जाएगा।
Step 7] : एक बार टोकन जनरेट होने के पश्चात आपको अपना पक्का बिल और अन्य उपयोगी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके दर्ज करना है।
Step 8] : सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात अपने बैंक से संबंधित जानकारी को दर्ज करना है।
Step 9] : इसके उपरांत सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
इस तरह आप भी UP Tarbandi Yojana 2025 के तहत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
यह भी पढ़े :
🢂 Indira Gandhi National Widow Pension Scheme 2025: सरकार दे रही सभी गरीब विधवा महिलाओं को पेंशन, ऐसे करे आवेदन