मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025: सरकार पशु पालने पर देगी 90% तक की सब्सिडी, जाने पूरी प्रक्रिया !!

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 : झारखंड सरकार द्वारा राज्य मे पशुपालन को बढ़ावा देने और किसानो की आय मे वृद्धि करने के लिए एक योजना को शुरू किया गया है जिसका नाम मुख्यमंत्री पशुधन योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा किसानो व पशुपालको को  दुधारू पशु खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी। ताकि वह दुधारू पशु खरीद कर दुग्ध उद्योग शुरू कर सके।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 का लाभ प्राप्त कर किसानो व पशुपालको की आय मे वृद्धि होगी और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के संचालन झारखंड कृषि पशुपालन एंव सहकारी विभाग द्वारा किया जाएगा। जिससे कि राज्य के अधिक से अधिक किसान व पशुपालको को योजना का लाभ मिल सके और उनको आजीविका का अतिरिक्ति स्त्रोत प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक व पात्र किसानो ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 – Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025
राज्यझारखंड
लॉन्च वर्ष2025
उद्देश्यकिसानों और पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना व उनकी आय बढ़ाना
सब्सिडी50% से 90% तक (75% सामान्य वर्ग, 90% महिला/SC/ST)
लाभार्थीकिसान, पशुपालक, विधवा महिलाएं, दिव्यांग व्यक्ति, निःसंतान दंपति
बजट₹660 करोड़
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन व ऑफलाइन
ऑनलाइन आवेदन वेबसाइटकृषि एवं सहकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
योजना संचालन विभागझारखंड कृषि पशुपालन एवं सहकारी विभाग
महत्वपूर्ण लाभपशुधन खरीदने पर अनुदान, दुग्ध उद्योग को बढ़ावा, आर्थिक स्थिति में सुधार

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 क्या है ?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से किसानों को दुग्धारू पशु खरीदने पर सरकार सब्सिडी प्रदान करती है। इसी योजना के माध्यम से जब किसान भाई पशु खरीदते हैं, तो उन्हें 90% तक का अनुदान सरकार द्वारा दिया जाता है। किसानों को सिर्फ 10% राशि का भुगतान करना होता है।

अगर आवेदन करने वाला किसान सामान्य केटेगरी का है, तो उसे 75% तक का अनुदान सरकार की तरफ से मिलता है। वहीं आवेदन करने वाला अगर महिला और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति का किसान है, तो उन्हें 90% तक का अनुदान दिया जाता है। अनुदान पाने के लिए बस आवेदक को बैंक में जाकर आवेदन करना होता है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 उदेश्य

झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के माध्यम से किसानो को दुधारू पशु खरीदने पर 50% से 90% तक की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किसानो को पशु खरीदने पर ज्यादा राशि का भुगतान नही करना होगा, और वह आसानी से पशु खरीद पाएंगे, लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानो को कुछ पात्रताओ को पूरा करना होगा और इस योजना मे आवेदन करना होगा जिसके बारे मे जानने के लिए आप इस आर्टिकल मे अंत तक बने रहे।

आपको बता दे की इस योजना का लाभ राज्य के मध्यमवर्गीय और गरीब किसानो को ही दिया जाएगा इसके अलावा विकलांग, विधवा महिलाएं एंव निसंतान दंपति के व्यक्ति भी इस योजना से लाभ प्राप्त कर सकते है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 पात्रता

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में आवेदन करने के लिए आप निम्नलिखित पात्र होने चाहिए।

  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • राज्य के किसान व पशुपालक ही इस योजना के लिए पात्र होगें।
  • आवेदक के पास पशुपालन के लिए भूमि, पानी आदि की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
  • राज्य के गरीब एंव आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए पात्र होगें।
  • इस योजना के लिए दिव्यांग व विधवा महिलाएं भी आवेदन कर सकती है।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए।
  • और बैंक खाते मे डीबीटी सर्विस इनेबल होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 फायदे

अगर आपभी इस योजना का आवेदन करते हो तो आपको निम्नलिखित लाभ होंगे।

  • झारखंड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को शुरू किया गया है।
  • जिसके माध्यम से राज्य के लोगो को पशुपालन हेतु प्रोत्साहित कर उसको बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इस योजना का संचालन झारखंड कृषि पशुपालन एंव सहकारी विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के माध्यम से किसानो को दुधारू पशु की खरीद पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य के महिलाओ, किसानो, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के किसानो को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जिससे वह अच्छी गुणवत्ता के दुधारू पशु खरीद सकेगें और दुग्ध का उद्योग शुरू कर अपनी आय मे वृद्धि कर सकेगें।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के लिए 660 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • ताकि अधिक से अधिक किसान व पशुपालको को योजना का लाभ मिल सके और उनको आजीविका का अतिरिक्ति स्त्रोत प्राप्त हो सके।
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत राज्य किसानो व पशुपालको को 90% तक अनुदान प्रदान किया जाएगा केवल 10% ही भुगतान लाभार्थियो को स्वंय करना होगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर पशुपालको को अतिरिक्त आय का स्त्रोत प्राप्त होगा।
  • जिससे उनकी आय मे वृद्धि होगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा। साथ ही राज्य मे पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
  • और राज्य के अधिक से अधिक किसान पशुपालन को प्रोत्साहित होगें।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 आवश्यक दस्तावेज

आपको इस योजना का लाभ लेना है तो आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए तभी आप इस योजना में आवेदन कर सकते है।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन के दस्तावेज
  • राशन कार्ड प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025 आवेदन करने की प्रक्रिया

इस योजना में आवेदन करने के दो तरीके है एक ऑफलाइन और दूसरा ऑनलाइन। हमने आपको दोनों तरीके से आवेदन करने के तरीके बताये है। आप उसको फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते है।

Offline आवेदन

Step 1] : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए, आपको अपने नजदीकी पशुपालन विभाग के कार्यालय में जाना होगा।

Step 2] : यहां से आपको पशुधन विकास योजना का आवेदन फॉर्म मिल जाएगा। आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज कर देनी है।

Step 3] : इसके बाद, आपको आवेदन फॉर्म को सभी दस्तावेजों को अटैच करके, पासपोर्ट साइज फोटो लगाने के बाद, इस कार्यालय में जमा करवा देना है।

Step 4] : सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेजों और आवेदन फॉर्म की जांच-पड़ताल की जाती है।

Step 5] : अगर आपका आवेदन फॉर्म सब कुछ सही पाया जाता है, तो आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

इस प्रकार से आप मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना झारखंड में आवेदन करके इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Online आवेदन

Step 1] : सबसे पहले आपको कृषि एंव सहकारी विभाग वेबसाइट पर जाना है।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 2025

Step 2] : इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

Step 3] : होम पेज पर आपको निचे बाई और Schemes का लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।

Step 4] : क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिंक पर क्लिक करना है।

Step 5] : क्लिक करने के बाद आपके सामने इस योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।

Step 6] : अब आपको इस फॉर्म मे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है।

Step 7] : सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मागें गए सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।

Step 8] : अंत मे आपको Submit के विकल्प पर क्लिक करना है और इसके बाद आपको एक रशीद प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट कर लेना है और अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

इस प्रकार आप मुख्यमंत्री पशुधन योजना 2025 के अन्तर्गत आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। और इस योजना का लाभ ले सकते है।

यह भी पढ़े :

🢂 Lakhpati Didi Yojana : व्यवसाय हेतु महिलाओं को ब्याज मुक्त 1 लाख रुपए का लोन, ऐसे अप्लाई करें