Haryana Chirag Yojana 2025 : गरीब वर्ग के माता-पिता अपने बच्चों को निजी स्कूलों में नहीं भेज पाते हैं, क्योंकि उनके पास स्कूलों की फीस भरने के लिए पर्याप्त पैसे मौजूद नहीं होते हैं, इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार की तरफ से एक नई योजना की शुरुआत की गई है जिसका नाम Haryana Chirag Yojana 2025 रखा गया है। इस योजना के तहत सरकार ऐसे छात्रों को निजी स्कूलों में पढ़ने का मौका देती है जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है।
हरियाणा सरकार की तरफ से इस योजना की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत काम आए वाले घरों में आने वाले बच्चों को शैक्षिक सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा, इसी के साथ आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Haryana Chirag Yojana 2025 के बारे में डिटेल में और संपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
Haryana Chirag Yojana 2025 – Overview
विशेषता | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | हरियाणा चिराग योजना 2025 |
लॉन्च वर्ष | 2025 |
उद्देश्य | गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्रदान करना |
लाभार्थी | हरियाणा के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र |
लाभ | – मुफ्त निजी स्कूल शिक्षा – शिक्षा स्तर में सुधार – आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अवसर |
कवरेज (प्रारंभिक चरण) | 25,000 छात्र (कक्षा 2 से 12 तक) |
नोट | इस योजना के लिए धारा 134A को समाप्त किया गया है |
Haryana Chirag Yojana 2025 क्या है ?
हरियाणा चिराग योजना के तहत सरकार ऐसे गरीब छात्रो की ओर से मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराएगी और इस तरह सरकारी स्कूलो के बच्चो को निजी स्कूलो मे मुफ्त मे पढ़ने का मौका दिया जाएगा। जिस भी बच्चे के परिवार की आय 1.80 लाख रुपए से कम है वह इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र है इस योजना के प्रारम्भिक चरण मे सरकार लगभग 25,000 छात्रो को कवर करने वाली है जो की कक्षा 2 से 12वी तक के होंगे। चिराग योजना को शुरू करने के लिए सरकार ने धारा 134A को खत्म कर दिया है इस योजना से सरकार का इरादा कम आय वाले बच्चो को निजी स्कूलो मे मुफ्त मे पढ़ने की अनुमति देना है।
Haryana Chirag Yojana 2025 उदेश्य
चिराग योजना का उदेश्य हरियाणा के उन गरीब परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना है, जो अपने परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण स्कूलों में एडमिशन नहीं ले पाते है। इस योजना के माध्यम से सरकार ऐसे बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन करवाने में मदद करती है, जो पैसों की कमी के कारण अच्छे स्कॉलों से शिक्षा नहीं ले सकते है। राज्य सरकार की इस पहल से बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार आएगा, और इसके साथ ही उनका सम्पूर्ण विकास भी होगा।
Haryana Chirag Yojana 2025 पात्रता
इस योजना में आवेदन करने केलिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए।
- चिराग योजना के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कक्षा 2 से 12 तक के छात्र इस योजना के लिए पात्र हैं।
- आवेदक वर्तमान में सरकारी स्कूल में अध्ययनरत होना चाहिए।
Haryana Chirag Yojana 2025 फायदे
हरियाणा चिराग योजना के लाभ निम्नलिखित है
- इस योजना के तहत गरीब परिवार के बच्चो को मुफ्त मे प्राइवेट स्कूलो मे पढ़ने का मौका मिलेगा।
- यह योजना आर्थिक रूप से वंचित समूहो के युवाओ का मनोबल बढ़ाएगी।
- निजी स्कूल बच्चो के लिए पब्लिक स्कूलो मे मुक़ाबले बेहतर शिक्षा प्रदान करते है।
Haryana Chirag Yojana 2025 आवश्यक दस्तावेज
इस योजना के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- परिवार पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की अंकतालिका
- पासपोर्ट साइज फोटो:
- बैंक खाता विवरण
Haryana Chirag Yojana 2025 आवेदन करने की प्रक्रिया
उपरोक्त सभी दस्तावेज और पात्रता आपके पास है तो आप इस योजना का आवेदन कर सकते है जो किस इस प्रकार है।
Step 1] : हरियाणा चिराग योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने मोबाइल में आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा।

Step 2] : इसके बाद आप वेबसाइट के होम पेज पर आपको Haryana Chirag Yojana 2025 का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
Step 3] : इसके बाद आप के सामने आवेदन फार्म खुलकर आ जाएगा, जिसका आपको प्रिंटआउट प्राप्त कर लेना है।
Step 4] : उसके बाद आपको फॉर्म में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी है और सभी प्रकार की दस्तावेजों को भी अपलोड करना है।
Step 5] : इसके बाद आपको आवेदन फार्म को वहां जमा करना है आप जिस स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं।
इस तरह आप इस योजना में आवेदन कर सकते है और Haryana Chirag Yojana 2025 का लाभ ले सकते है। अगर आपको योजना से जुडी कोई भी जानकारी चाहिए तो आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा के ले सकते है।
यह भी पढ़े :
🢂 UP Tarbandi Yojana 2025 : किसानों को तारबंदी के लिए मिलेगी 60% तक की सब्सिडी, यहां देखें पूरी जानकारी